SECL Recruitment 2026: दक्षिण पूर्व कोलफील्ड्स लिमिटेड में 1055 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इस भर्ती के द्वारा माइनिंग सरदार, उप सर्वेयर एवं सहायक (फोरमैन) इलेक्ट्रिकल के पदों पर भर्ती की जाएगी दक्षिण पूर्व कोलफील्ड्स लिमिटेड भर्ती के लिए महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं दक्षिण पूर्व कोलफील्ड्स लिमिटेड भर्ती के लिए आवेदन 15 अप्रैल से लेकर 14 मई 2026 तक भरे जाएंगे।
दक्षिण पूर्व कोलफील्ड्स लिमिटेड भर्ती 2026 में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपए रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग एवं भूतपूर्व सैनिक के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
Category
Application Fee
General / OBC / EWS
1180 रुपए
SC / ST / PwBD / Ex-Servicemen
Exempted
Payment Mode
Online
SECL Recruitment 2026 Age Limit
दक्षिण पूर्व कोलफील्ड्स लिमिटेड भर्ती 2026 के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 8 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
SECL Recruitment 2026 Educational Qualification
दक्षिण पूर्व कोलफील्ड्स लिमिटेड भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास और संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा होना चाहिए।
Post Name
Vacancy
Qualification
Mining Sirdar (Technical & Supervisory Grade C)
577
Matric + Mining qualification / Diploma
Dy. Surveyor (Technical & Supervisory Grade C)
43
Matric + Survey Certificate / Diploma
Assistant Foreman (Electrical)
435
Matric + Diploma in Electrical Engineering
SECL Recruitment 2026 Selection Process
दक्षिण पूर्व कोल फील्ड्स लिमिटेड भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल के आधार पर किया जाएगा इसमें तकनीकी ज्ञान से संबंधित 70 प्रश्न, जबकि सामान्य ज्ञान, तर्क शक्ति, संख्यात्मक योग्यता एवं सामान्य जागरूकता से संबंधित 30 प्रश्न पूछे जाएंगे इसमें 100 अंकों का पेपर होगा प्रत्येक वस्तुनिष्ठ प्रश्न एक अंक का होगा और नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी प्रश्न पत्र हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में होगा।
How to Apply SECL Recruitment 2026
सबसे पहले साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट secl-cil.in पर जाना है।
इसके बाद करियर ऑप्शन में ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
फिर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
अभ्यर्थी को आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
सभी जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो एवं हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
अभ्यर्थी को ऑनलाइन अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान कर देना है।
अंत में आवेदन फॉर्म चेक करके फाइनल सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट संभाल कर रखें।