Rajasthan Social Security Pension Scheme: राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का पेमेंट स्टेटस चेक करें, आपके खाते में पैसे आए या नहीं

Rajasthan Social Security Pension Scheme: राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पुरुषों एवं महिलाओं को हर महीने पेंशन दी जाती है यह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योग्यता के आधार पर ₹1300 से लेकर ₹1500 तक दी जाती है राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और ऑनलाइन ही पेंशन पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में पैसे आए या नहीं।

Rajasthan Social Security Pension Scheme

Rajasthan Social Security Pension Scheme Latest News

राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना संचालित की गई है सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है जो स्वयं का भरण-पोषण करने में सक्षम नहीं है ऐसे लाभार्थियों को हर महीने न्यूनतम 1300 रुपए सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाते हैं जिससे वृद्धजन, विधवा एवं दिव्यांग व्यक्ति अपनी बुनियादी जरूरत के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहे और समाज में सम्मान के साथ जीवन यापन कर सकें इसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित योजनाएं शामिल हैं।

  • मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना।
  • मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना।
  • मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना।
  • लघु एवं सीमांत कृषक वृद्धजन पेंशन योजना।

राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए पात्रता

  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2026 का लाभ केवल राजस्थान राज्य के मूल निवासी होने पर ही मिलेगा।
  • मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना के लिए महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 55 वर्ष एवं पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 58 वर्ष होनी चाहिए इसके अलावा वार्षिक आय 48000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिला आवेदक/ वरिष्ठ नागरिक जिनकी पहचान केंद्रीय बीपीएल/ राज्य बीपीएल या अंत्योदय परिवार में की गई है वह भी पेंशन के पात्र हैं।
  • मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना का लाभ विधवा/ तलाकशुदा/ परित्यक्ता महिलाओं को ही मिलेगा उनकी आयु न्यूनतम 18 वर्ष एवं वार्षिक आय 48 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना का लाभ किसी भी आयु का विशेष योग्यजन जिसकी निशक्तता 40% या उससे अधिक है को मिलेगा प्राकृतिक रूप से बोने तीन फीट 6 इंच से कम या हिजड़ापन से ग्रसित अभ्यर्थियों को भी मिलेगा इसमें वार्षिक आय 60000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Rajasthan Social Security Pension Scheme Required Documents

  • जन्म प्रमाण पत्र।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र।
  • आधार कार्ड एवं जन आधार कार्ड।
  • बैंक खाता संख्या या बैंक पासबुक।
  • राज्य/ केंद्रीय बीपीएल कार्ड।
  • अन्य कोई दस्तावेज जिसका अभ्यर्थी लाभ चाहता है।

राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना वार्षिक सत्यापन

राजस्थान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को 1250 रुपए से बढ़कर 1300 रुपए प्रति माह करने की मंजूरी दे दी है जो 1 जनवरी 2026 से प्रभावित होगी और फरवरी 2026 से देय होगी।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत सभी लाभार्थियों को हर वर्ष अपना भौतिक सत्यापन करना जरूरी होता है यह प्रक्रिया 1 नवंबर से 31 दिसंबर तक चलती है जो अभ्यर्थी सत्यापन नहीं करवाते हैं तो पेंशन का भुगतान अस्थाई रूप से रोक दिया जाता है। लाभार्थी अब घर बैठे भी पेंशन का वार्षिक सत्यापन कर सकते हैं इसके लिए गूगल प्ले स्टोर पर राजस्थान सोशल पेंशन ऐप डाउनलोड करके फेस रिकॉग्निशन के जरिए प्रक्रिया पूरी करनी होगी इसके अलावा ई-मित्र पर जाकर भी सत्यापन कर सकते हैं।

How to Check Rajasthan Social Security Pension Scheme Payment Status

हम आपको Rajasthan Social Security Pension Scheme Payment Status चेक करने का तरीका यहां पर बता रहे हैं अभ्यर्थी यहां पर दिए गए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस के आधार पर अपना Rajasthan Social Security Pension Scheme Payment Status 2026 चेक कर सकता है।

Rajasthan Social Security Pension Scheme Important Links

Rajasthan Social Security Pension Scheme Payment Statusclick here
Official Websiteclick here
WhatsApp channelclick here
Telegram channelclick here

Leave a Comment