SSC GD Constable Exam Date 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा तिथि घोषित, यहां से चेक करें

SSC GD Constable Exam Date 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा तिथि को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए परीक्षा 27 अप्रैल से लेकर 30 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी एसएससी जीडी कांस्टेबल के अभ्यर्थियों को पहली बार यह सुविधा दी गई है कि वह अपनी एग्जाम डेट के लिए प्राथमिकता अनुसार परीक्षा सप्ताह का चुनाव कर सकते हैं इसके लिए अभ्यर्थियों को 11 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल 2026 को शाम 5:00 तक का समय दिया गया है।

SSC GD Constable Exam Date 2026 Overview

Recruitment OrganizationStaff Selection Commission (SSC)
Post NameConstable (General Duty)
Advt No.SSC GD Exam 2026
ForcesBSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB, AR, SSF, NIA
Vacancies25487 Posts
Salary/ Pay ScaleLevel-3 (₹21700 to ₹69100)
Job LocationAll India
CategorySSC GD Constable Exam Date 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date1 December to 31 December 2025
Exam Date27 April to 30 May 2026

SSC GD Constable Exam Date 2026 Latest News

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती का 25487 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया था जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 1 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक आमंत्रित किए गए थे एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए योग्यता 10वीं पास रखी गई थी और इसमें आयु सीमा 18 से 23 वर्ष तक रखी गई थी जबकि आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई थी जिन अभ्यर्थियों ने एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती का आवेदन फॉर्म भरा है उनके लिए एग्जाम की तिथि घोषित कर दी गई है।

यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड आयोजित की जाएगी फिलहाल जिन अभ्यर्थियों ने एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती का फॉर्म भरा है वह अपनी तैयारी जारी रख सकते हैं एसएससी जीडी कांस्टेबल एक्जाम सिटी की जानकारी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी जबकि एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड और एक फोटो युक्त पहचान पत्र या आधार कार्ड साथ लेकर आना जरूरी होगा।

एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल 2026 से लेकर 30 मई 2026 तक किया जाएगा अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के अनुसार एग्जाम का सप्ताह चुनने का अवसर दिया गया है जिसे अभ्यर्थी पोर्टल पर लॉगिन करके प्राथमिकता के अनुसार परीक्षा सप्ताह का चुनाव कर सकते हैं अभ्यर्थियों को परीक्षा सप्ताह 11 अप्रैल को दोपहर 3:00 से लेकर 15 अप्रैल 2026 को शाम 5:00 तक चुनाव करना होगा।

नोटिस में परीक्षा के समय को चार अलग-अलग सप्ताहों में बांटा गया है:

  • सप्ताह 1: 27 अप्रैल, 2026 से 2 मई, 2026 तक ।
  • सप्ताह 2: 4 मई, 2026 से 9 मई, 2026 तक ।
  • सप्ताह 3: 18 मई, 2026 से 23 मई, 2026 तक ।
  • सप्ताह 4: 25 मई, 2026 से 30 मई, 2026 तक ।

SSC GD Constable Recruitment 2025 Exam Pattern

PartSubjectNumber of QuestionsMaximum MarksDuration/Time Allowed
Part-AGeneral Intelligence and Reasoning204060 minutes
Part-BGeneral Knowledge and General Awareness2040
Part-CElementary Mathematics2040
Part-DEnglish / Hindi2040
  • इसमें कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम आयोजित किया जाएगा और सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे।
  • इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न दो अंक का रहेगा और कुल 80 प्रश्न होंगे।
  • इसमें नेगेटिव मार्किंग 0.25 अंक रखी गई है।
  • अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए टोटल 60 मिनट का समय मिलेगा और परीक्षा 13 रीजनल भाषाओं में आयोजित होगी।

How to Check SSC GD Constable Exam Date 2026

  • सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर नोटिस बोर्ड ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर एसएससी जीडी कांस्टेबल एक्जाम डेट 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इससे एग्जाम डेट का नोटिस आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब अभ्यर्थी इसमें अपनी परीक्षा तिथि चेक कर सकते हैं और दी गई जानकारी देख सकते हैं।

SSC GD Constable Exam Date 2026 Important Links

SSC GD Constable Exam Date 202627 April to 30 May 2026
SSC GD Constable Exam Date 2026 Noticeclick here
SSC GD Constable 2026 Exam Slot Selectionclick here
Official Websiteclick here

Leave a Comment