Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026: मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सरकार बेटियों को 51000 रुपए देगी आवेदन शुरू

Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026: मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा पात्र परिवारों कन्याओं या महिलाओं को 51000 रुपए तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों पर विवाह के आर्थिक बोझ को कम करना और बेटियों के विवाह को प्रोत्साहित करना है मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया है और राशि सीधे लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना राजस्थान सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग के बीपीएल परिवारों के लिए है इसके अलावा शेष वर्गों के बीपीएल परिवारों, अंत्योदय परिवार, आस्था कार्डधारी परिवार, आर्थिक दृष्टि से कमजोर विधवा महिलाओं, विशेष योग्यजन व्यक्तियों की कन्याओं, पालनहार योजना में लाभान्वित कन्याओं एवं स्वयं महिला खिलाड़ी के विवाह के लिए भी सहायता राशि प्रदान की जाती है।

Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026

Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026 Eligibility

  • मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2026 का लाभ केवल राजस्थान राज्य के मूल निवासी को ही दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ न्यूनतम 18 वर्ष या अधिक आयु की किन्हीं 2 कन्या संतानों के विवाह के लिए मिलेगा।
  • मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग के बीपीएल परिवारों को मिलेगा।
  • मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ सभी वर्गों के बीपीएल परिवारों, अंत्योदय परिवार, आस्था कार्डधारी परिवार, आर्थिक दृष्टि से कमजोर विधवा महिलाओं, विशेष योग्यजन व्यक्तियों की कन्याओं, पालनहार योजना में लाभान्वित कन्याओं एवं स्वयं महिला खिलाड़ी के विवाह पर भी मिलेगा।
  • आर्थिक दृष्टि से कमजोर विधवा महिलाओं की पुत्रियों के विवाह के लिए भी योजना का लाभ मिलेगा लेकिन वार्षिक आय 50000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए और परिवार में 25 वर्ष व इससे अधिक आयु का कोई कमाने वाला सदस्य नहीं होना चाहिए।

Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026 Benefits

  • मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2026 के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग के बीपीएल परिवारों की 18 वर्ष या इससे अधिक आयु की कन्याओं के विवाह पर 31000 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी यदि कन्या 10वीं कक्षा पास है तो ₹10000 और यदि कन्या 12वीं पास है तो ₹20000 की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
  • सभी वर्गों के बीपीएल परिवारों, अंत्योदय परिवार, आस्था कार्डधारी परिवार, आर्थिक दृष्टि से कमजोर विधवा महिलाओं, विशेष योग्यजन व्यक्तियों, पालनहार में लाभार्थियों की कन्याओं के विवाह पर तथा महिला खिलाड़ियों के स्वयं के विवाह पर 18 वर्ष या अधिक आयु की कन्याओं के विवाह के लिए ₹21000 की राशि दी जाएगी जबकि कन्या 10वीं पास होने पर ₹10000 एवं 12वीं पास होने पर ₹20000 की अतिरिक्त राशि दी जाएगी।

Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026 Required Documents

आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं बैंक खाता विवरण जनाधार से प्राप्त किया जाएगा जबकि 10वीं कक्षा की अंक तालिका डिजिलॉकर या वॉलेट से प्राप्त करना होगा अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले अपने सभी दस्तावेज जनाधार/ डिजिलॉकर पर अपडेट कर लें।

  • अभ्यर्थी का जनाधार
  • आवेदक का मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाता
  • बीपीएल कार्ड अथवा अंत्योदय प्रमाण पत्र अथवा आस्था कार्ड अथवा
  • आर्थिक दृष्टि से कमजोर विधवा महिला का पेंशन भुगतान आदेश/ पति का मृत्यु प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र तथा 25 वर्ष से अधिक आयु के वयस्क कमाने वाला पुत्र नहीं होने का स्वघोषणा पत्र अथवा
  • विशेष योग्यजन प्रमाण पत्र अथवा व्यक्ति को 40% अथवा आर्थिक निशक्तता का प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र
  • पालनहार योजना में लाभान्वित होने का प्रमाण पत्र अथवा
  • राज्य सरकार से जारी खिलाड़ी होने का प्रमाण पत्र, प्रतियोगिता में पदक जीतने के प्रमाण पत्र के साथ आय प्रमाण पत्र।
  • कन्या का विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र
  • कन्या का जन्म प्रमाण पत्र
  • कन्या के शैक्षणिक दस्तावेज
  • वर का जन्म प्रमाण पत्र
  • अनाथ बालिका के आवेदन में माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • दस्तावेज प्रमाणीकरण के संबंध में स्वघोषणा पत्र
  • दस्तावेजों की सत्यता के संबंध में पोर्टल पर ऑनलाइन स्वघोषणा पत्र
  • आवेदक और वर वधु की फोटो

How to Apply Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026

  • मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2026 के लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी ईमित्र अथवा स्वयं एसएसओ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
  • सबसे पहले अभ्यर्थी को एसएसओ पोर्टल पर जाना है और अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर लेना है।
  • इसके बाद SJMS SMS आइकॉन पर क्लिक करना है फिर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के आइकॉन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद माय प्रोफाइल पर जाकर सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें एवं वेरीफाई करें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें।

Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026 Important Links

Apply Onlineclick here
Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026 Notificationclick here
Official Websiteclick here

Leave a Comment