Indian Navy Agniveer SSR MR Recruitment 2026: इंडियन नेवी एमआर एसएसआर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 10वीं 12वीं पास आवेदन शुरू

Indian Navy Agniveer SSR MR Recruitment 2026: इंडियन नेवी ने अग्निवीर एमआर और एसएसआर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसमें मैट्रिक रिक्रूट के लिए 10वीं पास और सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं इंडियन नेवी एमआर और एसएसआर बैच 01/2027 और 02/2027 के लिए केवल विवाहित पुरुष और अविवाहित महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन 14 मार्च से लेकर 6 अप्रैल 2026 तक भरे जाएंगे इसके बाद आवेदन फॉर्म में संशोधन 10 और 11 अप्रैल को कर सकते हैं जबकि परीक्षा मई 2026 में आयोजित की जाएगी।

Indian Navy Agniveer SSR MR Recruitment 2026

Indian Navy Agniveer SSR MR Recruitment 2026 Overview इंडियन नेवी अग्निवीर SSR MR भर्ती 2026 का ओवरव्यू

Recruitment OrganizationIndian Navy
Post NameAgniveer SSR MR
Advt No.01/2027 और 02/2027
Job LocationAll India
CategoryIndian Navy Agniveer SSR MR Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date14 March to 6 April 2026

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Application Start Date14 March 2026
Application Last Date6 April 2026
Form correction date10 to11 April 2026
Exam DateMay 2026
ResultMay – June 2026

Indian Navy Agniveer SSR MR Recruitment 2026 Application Fee इंडियन नेवी अग्निवीर एसएसआर एमआर भर्ती 2026 एप्लीकेशन फीस

इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपए रखा गया है सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क एक समान ही रखा गया है और अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS550 रुपए
SC / ST / PwBD / Women / Ex-Servicemen550 रुपए
Payment ModeOnline

Indian Navy Agniveer SSR MR Recruitment 2026 Age Limit इंडियन नेवी अग्निवीर एसएसआर एमआर भर्ती 2026 आयु सीमा

  • इंडियन नेवी अग्निवीर बैच 01/2027 के लिए आवेदक का जन्म 1 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 के मध्य होना चाहिए और यह दोनों तिथियां भी शामिल की गई हैं।
  • इंडियन नेवी अग्निवीर बैच 02/2027 के लिए आवेदक का जन्म 1 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2009 के मध्य होना चाहिए जबकि यह दोनों तिथियां भी शामिल की गई हैं।

Indian Navy Agniveer SSR MR Recruitment 2026 Educational Qualification इंडियन नेवी अग्निवीर एसएसआर एमआर भर्ती 2026 शैक्षणिक योग्यता

  • इंडियन नेवी अग्निवीर एमआर भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • इंडियन नेवी अग्निवीर एसएसआर भर्ती 2026 के लिए आवेदक न्यूनतम 50% अंकों से गणित एवं भौतिक विषयों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए अथवा न्यूनतम 50% अंकों के साथ 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा अथवा वोकेशनल कोर्स होना चाहिए।

Indian Navy Agniveer SSR MR Recruitment 2026 Selection Process इंडियन नेवी अग्निवीर एसएसआर एमआर भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

इंडियन नेवी अग्निवीर एमआर एसएसआर भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा, फिजिकल परीक्षा, मेडिकल परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

How to Apply Indian Navy Agniveer SSR MR Recruitment 2026 इंडियन नेवी अग्निवीर एसएसआर एमआर भर्ती 2026 के लिए अप्लाई कैसे करें

  • सबसे पहले अभ्यर्थियों को इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद इंडियन नेवी अग्निवीर MR SSR नोटिफिकेशन 2026 को पूरा देख लेना है।
  • फिर अभ्यर्थियों को अपनी ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर की सहायता से रजिस्ट्रेशन करना है जबकि पुराने उपयोगकर्ता सीधे लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट कर देना है और प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

Indian Navy Agniveer SSR MR Recruitment 2026 Important Links

Start Indian Navy Agniveer SSR MR Recruitment 2026 form14 March 2026
Last Date Online Application form6 April 2026
Apply Onlineclick here
WhatsApp channelclick here
Telegram channelclick here

Leave a Comment