Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का नवीनतम सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया है राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025 जारी कर दिया है राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा का आयोजन 18 से 21 सितंबर 2025 तक किया जाएगा आपको बता दे की राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का आयोजन 53749 पदों पर किया जा रहा है।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 मार्च से 19 अप्रैल 2025 तक भरे जा रहे हैं जबकि राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का आयोजन 53749 पदों पर किया जा रहा है इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 48199 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 5550 पद रखे गए हैं जिसके लिए परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर से लेकर 21 सितंबर 2025 तक किया जाना है जिसके लिए परीक्षा का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया है।

जिन अभ्यर्थियों ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भर दिया है वह सभी अभ्यर्थी अब परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं ऐसे में अभी भी काफी विद्यार्थी राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को खोज रहे हैं यहां पर हमने Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025 Pdf हिंदी में उपलब्ध करवा दी है इसके अलावा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी सिलेबस 2025 और एग्जाम पैटर्न सरल एवं आसान भाषा में उपलब्ध करवा दिया है अभ्यर्थी सिलेबस के आधार पर तैयारी करके परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।
Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025 Overview
Recruitment Organization | Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) |
Post Name | Fourth Class Employee |
Total Vacancy | 53749 Posts |
Exam Mode | Offline |
Exam Duration | 2 Hours |
Advt No. | 19/2024 |
Job Location | Rajasthan |
Apply form Last Date | 19th April 2025 |
Exam Date | 18 to 21 September 2025 |
Category | Rajasthan Chaturth Shreni Karmchari Syllabus 2025 |
Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025 & Exam Pattern
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सिलेबस 2025 और एग्जाम पैटर्न आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है अभ्यर्थियों को Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025 के आधार पर अपनी तैयारी करनी होगी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की परीक्षा स्कीम एवं पाठ्यक्रम यहां पर सरल एवं आसान भाषा में उपलब्ध करवा दिया है।
- राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जाएगा इसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं ओएमआर शीट आधारित होंगे।
- राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक किया जाएगा।
- इस परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे और यह पेपर 200 अंकों का होगा।
- सभी प्रश्नों के अंक समान रखे गए हैं और इसमें नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई भाग रखी गई है।
- यह परीक्षा 2 घंटे की होगी इसमें सभी प्रश्न दसवीं कक्षा के स्तर के होंगे।
- राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
विषय | प्रश्नों की संख्या |
सामान्य हिंदी | 30 |
सामान्य अंग्रेजी | 15 |
सामान्य गणित | 25 |
भूगोल | 10 |
इतिहास, कला एवं संस्कृति (राजस्थान) | 10 |
भारतीय संविधान एवं राजस्थान राज्य के विशेष संदर्भ में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था | 10 |
सामान्य विज्ञान | 5 |
समसामयिक घटनाएं | 10 |
बेसिक कंप्यूटर | 5 |
कुल | 120 |
सामान्य हिन्दी
संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया एवं विशेषण, तत्सम तद्भव, देशज एवं विदेशी शब्द, संधि- अर्थ, प्रकार एवं संधि-विच्छेद, उपसर्ग एवं प्रत्यय, पर्यायवाची एवं विलोम शब्द, वाक्यांश के लिए एक शब्द, शब्द- शुद्धि, वाक्य शुद्धि (वर्तनी सम्बन्धित अशुद्धि को छोड़कर वाक्य से सम्बन्धित अशुद्धियाँ)) काल के प्रकार (भेद), मुहावरे एवं लोकोक्ति, अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिन्दी शब्द, कार्यालयी पत्रों से संबंधित ज्ञान (यथा कार्यालय पत्र, कार्यालय आदेश, अधिसूचना, विज्ञप्ति, ज्ञापन, परिपत्र, निविदा एवं अर्दशासकीय पत्र इत्यादि)।
General English
Tenses / Sequence of Tenses, Voice : Active and Passive, Narration : Direct and Indirect, Transformation of Sentences: Assertive to Negative, Interrogative, Exclamatory and Vice-Versa, Correction of sentences, words wrongly used, Use of articles and determiners, prepositions, punctuation, Translations of Simple (Ordinary/Common) Sentences from Hindi to English and Vice-Versa, Glossarv of official. Technical Terms (with their Hindi Versions).
भूगोल
राजस्थान: स्थिति, विस्तार, भौतिक स्वरूप एवं भौतिक विभाजन, मृदा, प्राकृतिक वनस्पतियां व वन सरंक्षण, जलवायु, जल संसाधन, अपवाह तंत्र व झीलें, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ, जनसंख्या- आकार, वृद्धि, वितरण, घनत्व, लिंगानुपात एवं साक्षरता, राजस्थान का परिवहन व राज्य मार्ग, आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन इत्यादि।
गणित
महत्तम समापवर्तक एवं लघुत्तम सगणितमहत्तम समापवर्तक एवं लघुत्तम समापवर्त्य, औसत, लाभ-हानि, प्रतिशत, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज अनुपात-समानुपात, साझा, समय एवं कार्य, समय, चाल एंव दूरी, ऑआँकडों का चित्रों द्वारा निरूपण इत्यादि
भारतीय संविधान एवं राजस्थान राज्य के विशेष सन्दर्भ में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था
संविधान का परिचय एवं आधारभूत लक्षण, राज्य शासन एवं राजनीति रू. राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल, विधानसभा तथा न्यायपालिका, राज्य का प्रशासनिक ढांचा: मुख्य सचिव, जिला प्रशासन (सामान्य प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन), जिला स्तर पर न्यायिक ढांचा, सूचना का अधिकार अधिनियम इत्यादि।
सामान्य विज्ञान
भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन, धातु, अधातु एवं प्रमुख यौगिक, प्रकाश का परावर्तन एवं नियम, आनुवांशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली, मानव शरीर : संरचना, अंग तंत्र, प्रमुख मानव रोग, कारक एवं निदान, अपशिष्ट प्रबंधन
Download syllabus click here
Important Links
Join WhatsApp Group | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Check All Latest Jobs | Gsresult.com |