Rajasthan RTE Admission 2026: राजस्थान आरटीई एडमिशन नोटिफिकेशन जारी,इसमें सरकार कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक प्राइवेट स्कूल में निशुल्क पढ़ाएगी

Rajasthan RTE Admission 2026: राजस्थान के गैर सरकारी या प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है आरटीई शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क एडमिशन फॉर्म 20 फरवरी 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मार्च 2026 रखी गई है राजस्थान आरटीई एडमिशन 2026 के लिए अभिभावक स्वयं अथवा नजदीकी ईमित्र केंद्र पर जाकर प्राइवेट स्कूल वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

Rajasthan RTE Admission 2026

राजस्थान आरटीई एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है इसके लिए कार्यालय निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर द्वारा शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए आरटीई अधिनियम 2009 के अंतर्गत निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश हेतु टाइम फ्रेम जारी कर दिया गया है। इस प्रक्रिया के तहत प्री-प्राइमरी तथा कक्षा प्रथम में बच्चों को निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी 2026 से लेकर 4 मार्च 2026 तक भरे जाएंगे इसमें निर्धारित तिथियों के अनुसार अलग-अलग चरणों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Rajasthan RTE Admission 2026 Overview

विभाग का नामप्रारंभिक शिक्षा विभाग, राजस्थान (बीकानेर)
योजना का नामआरटीई के अंतर्गत निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश 2026-27
लागू अधिनियमनिःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009
आरक्षित सीटेंनिजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटें
प्रवेश कक्षाएंप्री प्राइमरी 3+, प्री प्राइमरी 4+, प्री प्राइमरी 5+, कक्षा प्रथम
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑनलाइन आवेदन अवधि20 फरवरी 2026 से 4 मार्च 2026
लॉटरी तिथि6 मार्च 2026
प्रथम चरण आवंटन13 मार्च 2026
द्वितीय चरण आवंटन27 मार्च 2026
तृतीय चरण आवंटन13 अप्रैल 2026 (आवश्यकता होने पर)
आधिकारिक पोर्टलराज्य सरकार द्वारा निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल

Rajasthan RTE Admission 2026 Latest News

विज्ञापन जारी होने के बाद संबंधित विद्यालयों को अपनी प्रोफाइल अपडेट करने के लिए अंतिम तिथि 17 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से 04 मार्च 2026 तक चलेगी। आवेदन पूर्ण होने के पश्चात प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी का आयोजन 06 मार्च 2026 को किया जाएगा। प्रथम चरण की आवंटन सूची 13 मार्च 2026 को जारी की जाएगी। यदि सभी सीटें भर नहीं पाती हैं तो द्वितीय चरण का आवंटन 27 मार्च 2026 को किया जाएगा। आवश्यकता होने की स्थिति में तृतीय चरण का आवंटन 13 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।

Rajasthan RTE Admission 2026 Age Limit Qualification

आरटीई प्रवेश के लिए आयु सीमा कक्षा के अनुसार निर्धारित की गई है। प्री-प्राइमरी 3+ के लिए बच्चे की आयु 3 वर्ष से अधिक और 4 वर्ष तक, प्री-प्राइमरी 4+ के लिए 4 से 5 वर्ष, प्री-प्राइमरी 5+ के लिए 5 से 6 वर्ष, तथा कक्षा प्रथम के लिए 6 से 7 वर्ष निर्धारित की गई है।

कक्षा का नामप्रवेश हेतु आयु
प्री प्राइमरी 3+3 वर्ष से अधिक और 4 वर्ष तक
प्री प्राइमरी 4+4 वर्ष से अधिक और 5 वर्ष तक
प्री प्राइमरी 5+5 वर्ष से अधिक और 6 वर्ष तक
प्रथम6 वर्ष से अधिक और 7 वर्ष तक

Rajasthan RTE Admission 2026 Selection Process

इस प्रवेश प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। चयन पूरी तरह से ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। चयनित बच्चों के दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित विद्यालय द्वारा किया जाएगा।

How to Apply Rajasthan RTE Admission 2026

अभिभावक निर्धारित अवधि में ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करेंगे। आवेदन करते समय बच्चे की आवश्यक जानकारी सही-सही भरनी होगी। आवेदन के बाद ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा। चयनित बच्चों को निर्धारित समय सीमा में विद्यालय में जाकर दस्तावेज सत्यापन कराना होगा। समय सीमा में कार्यवाही पूरी नहीं करने पर आवंटन निरस्त किया जा सकता है।

Rajasthan RTE Admission 2026 Important Dates

क्र. सं.विवरण/गतिविधिटाइमफ्रेमदायित्व निर्धारण
1विज्ञापन जारी करनादिशा-निर्देश जारी होने के तत्काल बादनिदेशालय व सम्बंधित निजी विद्यालय
2संबंधित विद्यालय द्वारा विद्यालय प्रोफाइल अपडेट करना17 फरवरी 2026 तकसंबंधित विद्यालय
3अभिभावकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करना व दस्तावेज अपलोड करना20 फरवरी से 4 मार्च 2026 तकसंबंधित अभिभावक
4ऑनलाइन लॉटरी द्वारा प्रवेश हेतु बालकों का वरीयता क्रम निर्धारण करना6 मार्च 2026राज्य स्तर पर एनआईसी द्वारा
5बालक/अभिभावक द्वारा विद्यालय चयन क्रम में परिवर्तन करना (Choice filling)6 मार्च 2026 से 11 मार्च 2026 तकअभिभावक द्वारा
6प्रथम चरण आवंटन (राजकीय/गैर राजकीय विद्यालय)13 मार्च 2026राज्य स्तर पर एनआईसी द्वारा
7दस्तावेज सत्यापन13 मार्च 2026 से 21 मार्च 2026 तकगैर राजकीय विद्यालय द्वारा
8प्रथम चरण आवंटन से संबंधित परिवेदनाओं का निस्तारण13 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तकसीबीईओ/जिशिअ/संयुक्त निदेशक
9द्वितीय चरण आवंटन (राजकीय/गैर राजकीय विद्यालय)27 मार्च 2026राज्य स्तर पर एनआईसी द्वारा
10दस्तावेज सत्यापन27 मार्च 2026 से 4 अप्रैल 2026 तकगैर राजकीय विद्यालय द्वारा
11द्वितीय चरण आवंटन से संबंधित परिवेदनाओं का निस्तारण27 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तकसीबीईओ/जिशिअ/संयुक्त निदेशक
12शेष रिक्त सीटों पर आवंटन (तृतीय चरण आवश्यक होने पर)13 अप्रैल 2026राज्य स्तर पर एनआईसी द्वारा
13दस्तावेज सत्यापन13 अप्रैल 2026 से 17 अप्रैल 2026 तकगैर राजकीय विद्यालय द्वारा
14तृतीय चरण आवंटन से संबंधित परिवेदनाओं का निस्तारण13 अप्रैल 2026 से 21 अप्रैल 2026 तकसीबीईओ/जिशिअ/संयुक्त निदेशक

How to Apply Rajasthan RTE Admission 2026

  • अभिभावक अपने कैचमेंट एरिया के गैर सरकारी या प्राइवेट विद्यालयों में निशुल्क सीट्स पर एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकता है।
  • अभिभावक स्वयं अथवा अपने नजदीकी ईमित्र केंद्र पर जाकर प्राइवेट स्कूल व पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन करने से पहले राजस्थान आरटीई एडमिशन 2026 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है एवं अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेनी है।
  • इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • अभ्यर्थी को अपने आधार कार्ड तथा मोबाइल नंबर की सहायता से एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड को प्राप्त करना है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है और सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • अभिभावक अपने गांव या परिक्षेत्र की अधिकतम पांच इच्छित विद्यालयों का विकल्प वरीयता अनुसार भर सकता है।
  • सभी जानकारी सही से भरकर आवेदन फॉर्म सबमिट करें एवं प्रिंटआउट संभाल कर सुरक्षित रखें।

Rajasthan RTE Admission 2026 Important Links

Start Rajasthan RTE Admission 2026 form20 February 2026
Last Date Online Application form4 March 2026
Apply Onlineclick here

Leave a Comment