Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026: राजस्थान वरिष्ठ और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 3951 पदों पर जारी

Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बेसिक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसके लिए राजस्थान के सभी महिला और पुरुष अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इसमें वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के लिए 322 पद रखे गए हैं जबकि बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के लिए 3629 पद रखे गए हैं राजस्थान बेसिक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए आवेदन 25 मई से लेकर 23 जून 2026 तक भरे जाएंगे।

राजस्थान के बेरोजगार अभ्यर्थियों द्वारा लंबे समय से कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 का इंतजार किया जा रहा था राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग दोनों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए 3715 पद और संस्कृत शिक्षा विभाग के लिए 236 पद रखे गए हैं इस तरह बेसिक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का आयोजन कुल 3951 पदों के लिए किया जा रहा है।

Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026

Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Post NameBasic Computer Instructor & Senior Computer Instructor
Advt No.07/2026
Vacancies3951 Posts
Salary/ Pay ScaleLevel 8 & Level 10
Job LocationRajasthan
CategoryRSSB Basic and Senior Computer Instructor Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling dateMay to June 2026

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Application Start Date25 May 2026
Application Last Date23 June 2026
RSSB Senior Computer Instructor Exam Date22 August 2026
RSSB Basic Computer Instructor Exam Date23 August 2026

Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026 Vacancy Details

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के कुल 322 पद (गैर अनुसूचित क्षेत्र के 288 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 34) बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के कुल 3629 (गैर अनुसूचित क्षेत्र के 2936 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 693) पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है आरएसएसबी वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के कुल 3951 पद रखे गए हैं इसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग के अनुसार पदों की संख्या यहांटेबल में उपलब्ध करवा दी है।

क्र.सं.विभाग का नामपद का नामगैर-अनुसूचित क्षेत्रअनुसूचित क्षेत्रकुल पद
1.माध्यमिक शिक्षा विभागवरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक26832300
बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक27366793415
2.संस्कृत शिक्षा विभागवरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक20222
बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक20014214
कुल योग (Total)32247273951

Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026 Application Fee

  • सामान्य वर्ग एवं राजस्थान राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क: ₹600
  • राजस्थान राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन शुल्क ₹400
  • सभी दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क: ₹400
  • अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा।
  • पूर्व में एकबारीय पंजीयन शुल्क जमा करवा चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026 Age Limit

राजस्थान वरिष्ठ और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

  • Minimum Age = 18 Years
  • Maximum Age = 40 Years
  • Age Limit Calculation: Based on 1 January 2027.

Age Relaxation

  • सामान्य वर्ग की महिलाओं को आयु में 5 वर्ष की छूट दी गई है।
  • ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी एसटी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी गई है।
  • ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी गई है।
  • विधवा और विवाह विछिन्न महिलाओं के मामले में कोई आयु सीमा नहीं होगी।
  • भूतपूर्व सैनिकों एवं अन्य को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
  • पिछली कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती वर्ष 2022 में आयोजित की गई थी इसके बाद कोई भर्ती नहीं आने के कारण, बोर्ड द्वारा नियमों के मुताबिक सभी श्रेणी के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गई है।

Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026 Educational Qualification

वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक (Senior Computer Instructor):

  • कंप्यूटर साइंस (CS) / इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग (ECE) / इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE) / टेलीकम्युनिकेशन या इंस्ट्रूमेंटेशन में मास्टर्स डिग्री (M.Tech / M.E.)।
  • कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर्स (MCA)।
  • कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन (M.Sc. in CS / IT)।
  • राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) से ‘B’ लेवल या ‘C’ लेवल का सर्टिफिकेट।
  • सरकार द्वारा इसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई भी उच्च डिग्री।

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक (Basic Computer Instructor):

  • कंप्यूटर साइंस (CS) / इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) / इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रिकल / टेलीकम्युनिकेशन / इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री (B.E. / B.Tech)।
  • कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक (BCA)।
  • कंप्यूटर साइंस/आईटी में B.Sc.।
  • ग्रेजुएशन के साथ भारत सरकार या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट/डिप्लोमा (जैसे- PGDCA या NIELIT ‘A’ लेवल)।

Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026 Selection Process

राजस्थान बेसिक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा इसमें वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक पद के लिए लिखित परीक्षा 22 अगस्त को और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक पद के लिए परीक्षा 23 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी।

Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026 Exam Pattern

  • राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 में दो पेपर आयोजित किए जाएंगे इसमें प्रत्येक पेपर 100 अंक का होगा।
  • इस तरह राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कुल 200 अंकों की आयोजित की जाएगी।
  • अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
  • प्रत्येक पेपर में प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का रहेगा और इसमें नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई भाग रखी गई है।
  • अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य होगा जबकि एससी एसटी को 5% की छूट दी गई है।

Salary (वेतनमान)

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक पद के लिए वेतन पे मैट्रिक्स लेवल 8 के तहत और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के लिए वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल 10 के अनुसार दिया जाएगा जबकि परिवीक्षा काल में मासिक नियत पारिश्रमिक राज्य सरकार के आदेश अनुसार दिया जाएगा।

How to Apply Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद कैंडिडेट कॉर्नर ऑप्शन में एडवर्टाइजमेंट के लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको RSSB Basic and Senior Computer Instructor Recruitment 2026 के नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेनी है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाना है और यूजर आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर लेना है।
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट पोर्टल में जाना है और आरएसएसबी वरिष्ठ और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 के अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करना है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • फिर वन टाइम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करें एवं प्रिंट आउट संभाल कर रखें।

Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026 Important Links

Start Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026 form25 May 2026
Last Date Online Application form23 June 2026
Apply Onlineclick here
Official Notificationclick here
Official Websiteclick here
WhatsApp channelclick here
Telegram channelclick here

Leave a Comment